मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्षों के बीच बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा, ठाकुर रामपाल सिंह भी हुए बैठक में शामिल
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । देश में मध्य प्रदेश के विकास की गाथा की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है पड़ोसी सरकारें भी प्रदेश की योजनाओं को जानने की इच्छुक हैं इसी उद्देश्य के तहत मध्य प्रदेश विधानसभा विधी विधायी सम्बध्द विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और प्राकलन समिति के सभापति विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत ने मुंबई पहुंच कर महाराष्ट्र विधानसभा के विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर एवं विधानसभा के अधीनस्थ समितियों के सभापति एवं सदस्यों के साथ सौजन्य भेंट कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता मंगेश नामदेव, भोपाल के कांग्रेस विधायक विधान सभा समिति के सभापति पीसी शर्मा भी साथ थे।
सौजन्य भेंट में दोनों ही सरकारों के द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई वही विकास कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही सरकारों के विधानसभा अध्यक्षों आदि के साथ की गई बैठक में प्रदेश के विकास के लिए नए द्वार खुलेंगे और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए योजनाओं का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।




