मध्य प्रदेश

भारतीय सेना में चयनित दो युवाओं का उमरियापान सरपंच ने किया सम्मान

उमरियापान के रवि का अग्निवीर और घुघरा के सत्यम चक्रवर्ती ने टीए का प्रशिक्षण किया पूरा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय सेना में चयनित उमरियापान निवासी रवि पिता लल्लूराम चौरसिया 21 साल का चयन अग्निवीर के रूप में हुआ था। रवि के पिता लल्लूराम चौरसिया उमरियापान पंचायत में वाटर सप्लाई कर्मचारी हैं, जबकि माता सीमा चौरसिया गृहिणी हैं। वहीं धनवाही निवासी सत्यम पिता राजेन्द्र चक्रवर्ती 19 साल का चयन टेरिटोरियल आर्मी ( टीए ) में हुआ। वे साथियों के साथ दानापुर में छह महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे हैं । अब वे बैंगलोर में अपनी सेवाएं देंगे। भारतीय सेना में चयनित दोनों जवानों का सम्मान समारोह शुक्रवार को उमरियापान पंचायत परिसर में किया गया। सरपंच अटल ब्यौहार ने दोनों युवा जवानों का फूल माला पहनाकर, शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, प्राचार्य मुकेश पटेल, जगमोहन चौरसिया, प्रवीण चौरसिया, सूरज गौंटिया, आदित्य ब्यौहार, लल्लू राम चौरसिया, बिहारी झारिया, अज्जू झारिया आदि ने दोनों युवाओं का तिलक-वंदन कर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, पत्रकार एवं ग्रामीणों ने दोनों युवाओं को उज्ज्वल भविष्य एवं देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button