उमरियापान, पचपेड़ी मैं बड़े हर्षोल्लास के साथ निकला निकला चल समारोह
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान
उमरियापान । विजयदशमी पर्व पर असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व उमरिया पान, पचपेड़ी सहित ग्रामीण अंचलो में दशहरा पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। दुर्गा प्रतिमा चल समारोह में लगभग 12 प्रतिमाएं शामिल हुई। उमरिया पान में दशहरा चल समारोह मैं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं द्वारा मां जगत जननी जगदंबा की प्रतिमा की पूजा अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया, उल्लेखनीय है की उमरिया पान मैं दशहरा चल समारोह मैं श्रद्धालुओं शाम से लेकर देर रात्रि तक दशहरा चल समारोह में माता रानी पूजा अर्चना एवं दशहरा चल समारोह देखने का जनसैलाब उमड़ा। नगर में जगह जगह माता रानी की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं द्वारा मां जगदंबा की भक्ति आराधना में लीन रहे। शनिवार विजयदशमी पर्व पर माता रानी का हवन पूजन कर कन्या भोज करा कर समापन किया गया। नगर में करीब 12 दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई थी। हवन, पूजन, कन्या भोज कर जगह- जगह भंडारा का आयोजन किया गया इसके पश्चात शाम 6:00 बजे से दुर्गा प्रतिमा का चल समारोह मैं माता रानी की एक झलक पाने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दशहरा चल समारोह में बैंड बाजा के साथ शुरू हुए जिसमें सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड, नई बस्ती, आजाद चौक, बड़ी माई, झंडा चौक, डोली मोहल्ला, चंडी माता, पटेल मोहल्ला, बर्मन मोहल्ला, बयोहार मोहल्ला आदि के पंडालों मैं विराजमान मां जगदंबा की प्रतिमाएं सम्मिलित हुई। जिसमें बड़ी संख्या मैं उमरियापान सहित ग्रामीण अंचल के श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। दशहरा चल समारोह में प्रतिमा का प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए तालाबों में विधि विधान से पूजन अर्चन कर विसर्जित किया गया। इसी तरह पचपेड़ी मैं रविवार को दुर्गा प्रतिमा का गांव में भ्रमण कर तालाबों में विसर्जन किया गया वही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईएसआई मान सिंह मार्को, आरक्षक सत्येंद्र चौरसिया के द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्ताक रहे। दशहरा चल समारोह में नगर के जनप्रतिनिधि शिव कुमार चौरसिया, भाजपा जिलामंत्री विजय दुबे, बसंत चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, जयप्रकाश चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, महामंत्री आशीष चौरसिया, बड्डा गुप्ता, चंद्रकांत चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि चल समारोह में उपस्थित रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे, नायब तहसीलदार उमरियापान, थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, पटवारी अनिल सोनी, पटवारी मनीष दहिया, आदि पुलिस स्टॉप शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहे। दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी एवं प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

