गणतंत्र दिवस पर लक्ष्य टीम दमोह एवं आदर्श पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल मगरोन की अनोखी पहल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । 76 वे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आदर्श पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल मगरोन के सभी छात्र-छात्राओं एवं कार्यक्रम में आए हुए अभिभावको एवं अतिथियों के साथ विद्यालय के शिक्षकों और संचालक द्वारा शपथ ली गई एवं सभी को शपथ दिलाई गई कि हम दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट के यात्रा नहीं करेंगे और ना ही अपने प्रिय जनों एवं परिवार जनों को बिना हेलमेट के यात्रा करने देंगे।
लक्ष्य मध्य प्रदेश के प्रांत प्रचारक रूपेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओ में ज्यादातर हेलमेट का प्रयोग नहीं होने पर ज्यादातर लोग असमय ही अपनी जान गवा देते हैं जिसे लेकर अब आम जनमानस को जागरूक करेंगे और प्रयास करेंगे कि हमारा दमोह जिला दो पहिया वाहन यात्रा में सत्य प्रतिशत हेलमेट का प्रयोग आने वाले समय में करने लगे हम सभी के द्वारा संयुक्त रूप से अब एक अभियान के रूप में शुरू किया जाएगा जिसमें सभी के साथ की अपेक्षा है और हमें पूरी आशा है कि आने वाले एक से दो वर्ष में हम अपने अभियान को पूर्ण रूप से सफल कर पाएंगे जिसके लिए प्रत्येक सप्ताह हम एक विद्यालय में जाकर इस पर काम करेंगे।


