देश विदेशधार्मिक

मौनी अमावस्या पर देखने मिला भारी जन शैलाब, सरकार की व्यवस्था की पोल खुली

संगम नहीं आने दिया जा रहा है श्रद्धालुओं को
ब्यूरो चीफ़ : मनीष श्रीवास
प्रयागराज महाकुंभ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ पर मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ इक्टठा हो रही है। अब कुंभ में सरकार की व्यवस्था अब लाचार दिखाई दे रही है। चारों तरफ मारा मारी, आम आदमी को संगम की ओर जाने पर रोका जा रहा है। वहीं वीआईपी लोगों के लिए कोई परेशानी नहीं है। एक तरफ आम आदमी को 15-20 किमी पैदल चलना पड़ रहा है तो वहीं साधारण पुलिस अधिकारी को 5 मिनट भी नहीं लग रहा है संगम पंहुचने में। किसी ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है, हवाई जहाज का टिकट अमेरिका से भी ज्यादा महंगा हो गया है। पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था से नाराज साधु-संत बड़ा उदासीन अखाड़े के महंत दुर्गादास के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए।
महंत दुर्गादास का कहना था कि संगम क्षेत्र में तमाम अव्यवस्थाएं नजर आ रही हैं। इस दौरान मौके पर पहुंचे मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने महंत दुर्गादास को भरोसा दिलाया कि अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर किया जाएगा। साथ ही महा कुंभ क्षेत्र में लगे कार्मिकों को भी निर्देश दिये। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका खरगे ने बीजेपी- आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने के लिए बीजेपी नेताओं में होड़ मची है। गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होगी। मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। गंगा में डुबकी लगाने से गरीबों को रोटी नहीं मिलेगी। गरीबी और बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों पर ध्यान देना ज़रूरी है। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने इतने पाप किए हैं कि सात जन्मों में भी स्वर्ग नहीं जाएंगे। सपा अध्यक्ष ने भी अव्यवस्था पर सवाल उठाया। आप नेता राघव चड्ढा ने प्रयागराज के लिए हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर हमला बोला है।
प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब
आम आदमी को संगम जाने पर रोका गया क्यों?
कुंभ के लिए 13 हजार विशेष रेलगाड़ियां चलाए जाने के बावजूद भी किसी ट्रेन में कोई टिकट नहीं
हवाई जहाज का टिकट अमेरिका और लंदन जाने वाले जहाज के टिकट से भी महंगा
कुंभ मेला क्षेत्र में 17 दिन कुंभ मेला शुरू होने के बावजूद, भी बहुत सारे काम पूरे नहीं हो पाए
आम आदमी को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
प्रयाग पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन अब बोल रहा है कि जहां हो वहीं स्नान कर लो
वीआईपी व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं और साधु संतों में नाराजगी
योगी सरकार प्रयागराज में हो रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन अरबों रुपयें खर्च कर महाकुंभ की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त होने का ढोल पीट रही है। पर अब जिस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं वे सरकारी वादों व इरादों की पोल खोल रहे हैं। सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की नाराजगी संगम क्षेत्र में आ रहे वीआईपी लोगों की वजह से है। दरअसल उन लोगों के आने जाने से आम लोगों को प्रशासन द्वारा रोका जा रहा। जिससे वे परेशान हो रहे हैं। अव्यवस्था की वजह से साधू-संत नाराज होकर धरने तक पर बैठ गए हैं। महाकुंभ का 16वां दिन है। कल मौनी अमावस्या है। मौनी अमावस्या से एक दिन पहले श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए रातभर सभी विभागों के अफसरों ने कई राउंड मीटिंग की।
प्रयागराज जिले के चारों तरफ 15-20 किमी जाम की स्थिति बनी
मंगलवार को स्थिति बहुत खराब हो गईं हैं। प्रयागराज की ओर आने वाली सारी सड़कों पर कल रात से भीषण जाम लगा हुआ है। लोगों को 15 से 20 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। इसकी वजह से कई लोगों की तबियत बिगडऩे की खबरें भी आ रही हैं। जिले कि सड़कें-गलियां सब भर गई हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पार्किंग या स्टेशन से संगम पैदल आना पड़ रहा है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस रोक रही है। कई जगह भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रयागराज रेलवे स्टेशन 5 किमी पड़ता है। स्टेशन और संगम आने जाने वाले श्रद्धालुओं से रास्ता इस कदर भरा है कि पैर रखने की जगह नहीं।
संगम के आधे हिस्से को किया गया सील
संगम के आधे हिस्से को सील कर दिया गया है। जो पांटून पुल कल बंद किए गए थे, वह आज भी बंद हैं। कल अखाड़ों के स्नान पर खोले जाएंगे। संगम की तरफ से अखाड़ों की तरफ जाने के लिए सिर्फ एक पांटून पुल 13 नंबर वाला खोला गया है। बाहर से संगम आने के लिए लोग 15 नंबर पुल का सहारा ले रहे हैं। गाडिय़ां पीपा पुल पर नहीं जाने दी जा रही हैं। पुल की सुरक्षा में सीआरपीएफ को लगाया गया है। मेला क्षेत्र में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। डीएम ने प्रयागराज के लोगों से अपील की है कि मेला क्षेत्र में आप लोग कार से न आएं। समर्थ हैं तो पैदल आएं, नहीं तो बाइक से आएं। इससे देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
श्रद्धालुओं को संगम जाने से रोका जा रहा
मेले में लगातार अनाउंसमेंट हो रहा कि जो लोग वाराणसी और जौनपुर की तरफ से आ रहे हैं, वह झूंसी के एरावत घाट पर स्नान करें। श्रद्धालुओं को संगम जाने से रोका जा रहा है। मिर्जापुर, चित्रकूट और रीवा की तरफ से आने वाले श्रद्धालु अरैल की तरफ स्नान करके वापस चले जाएं। अयोध्या और लखनऊ की तरफ से आने वाले लोगों को रसूलाबाद, फाफामऊ की तरफ ही रोककर स्नान करने की अपील की जा रही है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुंभ में आम लोगों को आ रही दिक्कतों के बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो साझे किए। पूर्व सीएम ने कहा आम लोगों को गंगा में स्नान करने के लिए काफी लंबी यात्रा करनी पड़ रही है सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। योगी सरकार को
आम लोगों का ध्यान खना चाहिए।

Related Articles

Back to top button