मध्य प्रदेश
बिजली विभाग के द्वारा सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ। नरसिंहगढ़ विद्युत केंद्र के अंतर्गत लाइनमेन भानुप्रताप सिंह लोधी को बिजली विभाग संबंधित शिकायतों के निराकरण, राजस्व वसूली एवं लाइन सुधार कार्य में सराहनीय योगदान करने के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दमोह में बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।



