धार्मिक

श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म की अनुपम झांकी सजाई

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । अखंड कोटि ब्रह्मांड नायक की प्रेरणा पुण्य सलिला मां नर्मदा संत शिरोमणि श्री 1008 श्री दादाजी धूनी वालों की असीम अनुकंपा एवं सद्गुरु महर्षि श्री श्री 1011 श्री बर्फानी दादा जी के आशीर्वाद से दादा दरबार में श्री धूनी वाले दादा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जो 6 दिसंबर 2024 से 12 दिसंबर 2024 तक कथा व्यास परम पूज्य संत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री ब्रह्मचारी जी महाराज तीर्थ धाम मंगलौर बापौली वाले के मुखारविंद से की जा रही है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्याओं में श्रद्धालु धर्म लाभ ले रहे हैं। कथा के चौथे दिन महाराज जी द्वारा श्री कृष्ण जन्म एवं उनकी लीलाओं का वर्णन बताया एवं श्री कृष्ण जन्म की अनुपम झांकी निकाली गई। इस कथा के मुख्य संयोजक कीर्ति दास, शिवानी साहू, संजय साहू, माया बाई /स्व, मोतीलाल साहू है।

Related Articles

Back to top button