मध्य प्रदेश

वीर ब्राह्मण समाज की बैठक बम्होरी में हुई सम्पन्न, गरीब ब्राह्मणों को भी आर्थिक आधार पर लाभ मिलना चाहिए।

रिपोर्टर : मदन वर्मा बम्होरी।
बम्होरी।
शनिवार को माँ नर्मदा मेरिज गार्डन बम्होरी में वीर ब्राह्मण सेना मध्य प्रदेश के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम भगवान परशराम के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं फूल मालाएं चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन पंकज शर्मा ने विप्र बंधु ब्राह्मण समाज के अतिथियों का तिलक लगाकर फूल माला से सम्मान किया। वीर ब्राह्मण सेना मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने विप्र बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज हक के लिए एकजुट हो, तभी करा सकेंगे ताकत का अहसास। समाज के गरीबों को भी विकास करने का समान अधिकार है। इसलिए गरीब ब्राह्मणों को भी आर्थिक आधार पर लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। तभी समाज का विकास होगा।
आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रचार्य राजेश शर्मा ने कहा आज समाज से जुड़ी बहुत बातें सरकार एवं नेताओं के समक्ष नहीं रख पाते हैं। इसका कारण है समाज से जुड़ी जानकारी की कमी है। आज देश में ब्राह्मण समाज की उपस्थिति हर जगह है। लेकिन राजनीतिक हैसियत ब्राह्मण समाज की धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इसलिए समाज के बीच जाकर उनकी समस्याएं एवं बातों को सुना जाए। ताकि बेहतर तरीके से सरकार एवं नेताओं के सामने बातों को रखा जा सके। कार्यक्रम में समाज के विकास एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव पटेरिया प्रदेश महामंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आरती शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोज उपाध्याय, श्याम सुंदर आचार्य, महेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र दुबे, सुधींद्र शर्मा, मैथिलीशरण आचार्य, ब्रज कुमार शर्मा, दीपक आचार्य, कृष्ण मोहन आचार्य, स्वतंत्र शर्मा, कृष्णकांत आचार्य, सुभाष शर्मा, राहुल शर्मा, शैलेंद्र अचार्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button