मध्य प्रदेश

शिशुओं की शिक्षा प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक है विद्यारंभ संस्कार

बसंत पंचमी पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलवानी में शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार संपन्न
सिलवानी। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजनांतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यारंभ संस्कार का आयोजन पूर्ण वैदिक विधि विधान के साथ किया गया । इस अवसर पर वेद पूजन एवं वेद यात्रा नगर में निकाली गई यज्ञ के माध्यम से 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजन वंदन एवं भेद पूजन के साथ हुआ । कार्यक्रम में उद्बोधन विद्यालय की वरिष्ठ दीदी सुशीला सराठे ने कहा कि विद्यारंभ संस्कार शिशुओं के दिव्य संस्कारों का बीजारोपण करता है यह संस्कार बालक को केवल अक्षर ज्ञान ही नहीं देता बल्कि श्रेष्ठ जीवन मूल्यों का बोध कराता है। विद्यारंभ संस्कार बालक में अध्ययन के प्रति उत्साह उत्पन्न करने के साथ-साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों को उनके पवित्र दायित्वों के प्रति भी जागरूक करता है। आधुनिक समाज में विलुप्त होती जा रही हमारी सनातन संस्कृति एवं संस्कारों को पुनः सहेजने का कार्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से संभव है। मां सरस्वती के प्रकट दिवस पर आयोजित यह संस्कार जो हमारी सनातन संस्कृति का वाहक बनाएगा यही विद्या भारती का उद्देश्य है।
आभार व्यक्त विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य देवेंद्र दुबे ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मयंक लाहौरी एवं विद्यालय परिवार नगर के गणमान्य नागरिक एवं भैया बहन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button