गौ सेवा में समर्पित विद्यासागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आवारा और सड़क दुर्घटना से घायल गौवंश की सेवा को लगातार समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति गोसलपुर को गौ जीवन के जन्म से मृत्यु तक के कार्य को विधिवत करने हेतु सरकार से सहयोग की दरकार है। इस समिति ने सिहोरा विधायक को छै माह पूर्व पत्र भी दिया था जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
अंतिम संस्कार हेतु स्थान नही – समिति के अध्यक्ष शैलेश जैन ने बताया कि हमारी समिति गौवंश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है । सभी गौवंश को रहने के लिए पर्याप्त स्थान, भोजन के लिए पर्याप्त भूंसा और घायल तथा बीमार पशुओं के अच्छे इलाज की व्यवस्था गोसलपुर आश्रम में उपलब्ध है। लेकिन पशुओं के मृत होने पर उनके अंतिम संस्कार में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । समिति द्वारा जुलाई 2024 को सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े को पत्र सौंप इस हेतु शासकीय जमीन उपलब्ध कराने का निवेदन किया गया था। जिस पर कोई भी कार्यवाही की जानकारी समिति को नहीं दी गई।
मुख्य मार्ग से सड़क भी नही –
समिति के सचिव सुनील जैन,bकार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष विमल जैन, डॉ. सुनील दियोरिया ( कोषाध्यक्ष ), संदीप जैन, अमित जैन आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग से सम्मेदगिरी मंदिर तक जाने हेतु मार्ग भी नही है। समिति ने सिहोरा विधायक से कांक्रीट सड़क निर्माण कराने का पत्र भी सौंपा है। इससे सांसद व विधायक द्वारा पानी की व्यवस्था हेतु एक बोरवेल कराने का आश्वासन भी दिया था लेकिन आज दिनांक तक पूरा नहीं हो पाया है।



