मध्य प्रदेश
जोरदार वारिस ने असहनीय उमस से दिलाई राहत, बिजली का खम्बा गिरा

बुधवारा बाजार मे लगी दूकाने बही
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । जोरदार मूसलाधार वारिश ने विगत तीन चार दिनों के पड रही भीषण गर्मी व असहनीय उमस से राहत दिला दी भारी वर्षा की चपेट मे आने से सागर रोड पर पेट्रोल पम्प के पास लगा बिजली का खम्बा धराशायी हो गया जिससे नगर की विधुत व्यवस्था ढप्प हो गई बुधवारा बाजार में लगी सब्जी आदि की दूकाने भारी पानी के बहाव मे बह गयी अचानक गिरे तेज पानी से लोग व्यवस्थिति व सावधान भी नही हो पाये थे जिससे लोगो को काफी नुकसान झेलना पडा।



