नहर निर्माण में गाँव के लोंगो ने लगाया आरोप ?, डस्ट डालकर किया जा रहा कार्य, जांच करने की मांग

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की पाटन विधानसभा क्षेत्र 95 व जनपद पंचायत मझोली तहसील के ग्राम महगवा में दो माह से किये जा रहें नहर नाली निर्माण के चलते कई कमियों को लेकर नाराजगीं तो है वहीं ठेकेदार द्वारा इस निर्माण में डस्ट मिला कर कार्य करने से वे सभी आहत है!
महगवा ग्राम पंचायत में शिलपुरी जलाशय से खलरी महगवा तक 5 किलोंमीटर दूरी तक नहर निर्माण में गाँव के लोंगो ने लगाया आरोप?, डस्ट डालकर किया जा रहा कार्य, जिला प्रशासन से की मांग जांच कर करे उचित कार्यवाही! महगवा गाँव में किये जा रहें विभिन्न कार्यों की नाराजगीं जताते हुये बताया कि चाहें तालाब का कार्य हो चाहें नहर का मनचाहें तरीके से निर्माण करने में ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है जिससे इस परेशानी का सामना हम गाँव के लोंगो को उठाना पड़ेगा! करोड़ो के ठेके में नहर निर्माण में की जा रहीं लापरवाही और डस्ट मिलाकर निर्माण पर रोक लगें साथ ही इसकी गुणवत्ता को लेकर उच्च अधिकारी जांच पड़ताल जरूर करें जिससे यहाँ पर कार्य सही और उचित रूप से किया जा सकें!
ठेकेदार के द्वारा मुक्ति धाम के पास आठ हाइवा डस्ट मगाई गईं थीं जिसे ट्रैक्टर और मजदूरों की सहायता से प्रति माह 20 हजार रूपये में लगाया गया है!
पंचायत सदस्य सुघराम कोल ने बताया कि हमारे गाँव में चल रहें नहर निर्माण में रेत, गिट्टी, सीमेंट की मात्रता कम रहती है पन्नी का उपयोग नहीं किया साथ ही इसमें डस्ट का प्रयोग किया जा रहा वह गलत है!
उप सरपंच बालाराम यादव ने बताया कि नहर नाली निर्माण को लेकर जिला स्तर पर जांच हो और निर्माण कार्य सही रूप से कराया जाये!
ग्राम सरपंच प्रतिनिधि बालमुकुंद कुशवाहा ने बताया कि दो तीन दिनों गाँव लोंगो ने नहर नाली निर्माण को लेकर शिकायत बताई थीं जिसे मैंने कार्य स्थल पर उपस्थिति होकर देखा तो ठेकेदार के द्वारा निर्माण में डस्ट मिलाकर कार्य किया जा रहा है वह गलत पाया गया!
जिम्मेदार क्या कहते है -जय मंगलेश्वरी कंस्ट्रक्शन के द्वारा मुरुम, सहित डंप कार्य कराये जा रहें है इस दौरान अजय सिंह तोमर कन्टेक्टर ने अपनी बात रखते हुये बताया कि 6 सेंटीमीटर से अधिक मापक कार्य हुआ है बारिस होने के कारण पन्नी नहीं डाली है और कुछ मात्रा में डस्ट मिलाई गईं है!
मीडिया को दिया पंचनामा बनाकर ग्राम पंचायत महगवा में किये जा रहें कार्यों को नाराज गाँव वालों ने मीडिया को पंचनामा बनाकर दिया और कहाँ कि जब भी गाँव की शिकायत हम लोंगो के द्वारा उच्च अधिकारी सहित क्षेत्रीय विधायक तक की जाती है पर कोई उचित कार्यवाही नहीं होती है! और जनपद पंचायत के इंजिनियर आते है और साठगाठ करके चले जाते है! इसलिये आप हमारी गाँव की जन समस्या को लेकर उचित अधिकारियो तक पहुंचाने की दया करें!
भारी वाहन गाँव के अंदर आने से सीसी सड़क हो रहीं खराब – गाँव में ट्रेक्टर के माध्यम से कराये गावों का विकास कार्य!
सुघराम कोल पंचायत सदस्य, बालाराम यादव उप सरपंच, बालमुकुंद कुशवाहा सरपंच प्रतिनिधि, राजकुमार यादव, राज कमल कुशवाहा, अंकित सैन, ब्रजकिशोर कुशवाहा, सुशील पटैल, मुन्नू राय, बच्चू सहित अन्य गांव वासी इस दौरान उपस्थिति रहें!



