मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत सरपंच के मनमाने रवैया से ग्रामीण हो रहे परेशान

सड़क पर भरा पानी नहीं हटाया गया तो गिरेंगे गरीबों के मकान
जिम्मेदार मौन उच्च अधिकारियों की नाक के नीचे ग्राम पंचायत विनाश की राह में

रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान । बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सलैया फाटक में सरपंच के मनमाने रवैए से ग्रामीणों का बुरा हाल है हाल ही में एक नाली के विवाद को लेकर ग्रामीणों की फदीहत हो गई है। ग्रामीण मुराली बेन, रोहित बैन ने बताया कि पूरे ग्राम का गंदा पानी हमारे खेतों में सालों से जा रहा है जिसके कारण हमारे खेत खराब हो गए है। वहीं ग्रामीण मनोज महोबिया का कहना है कि खेतों में नाली का गंदा पानी जाने की शिकायत अनेकों बार सरपंच से की गई परन्तु सरपंच ने आज दिनांक तक हमारी समस्या का निदान नहीं कराया।
खेतों में गंदे पानी की निकासी के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने नाली को ही बंद कर दिया जिसके कारण सड़क में ही बड़ी मात्रा में पानी का भराव हो गया है। नालियों का गांव के बीचोबीच गंदगी फैल रही है पानी से बदबू भी आ रही है जिसके कारण गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका है। पानी के भराव के कारण दो तीन घरों में पानी भी घुस रहा है। ग्रामीण रामकेश यादव, नारायण यादव, पंकज दुबे ने बताया कि अगर कुछ दिन यही स्थिति बनी रही तो हमारे कच्चे मकान ढह जाएंगे तो हम अपने बच्चों को लेकर कहा जाएंगे, कहा रहेंगे और आश्चर्य ये है कि आज सप्ताह भर से गंदे पानी का भराव हमारे घर के सामने है और जिम्मेदारों को ये दिखता ही नहीं है।
इस पूरी समस्या के निदान के लिए एसडीओ, बहोरीबंद सेक्टर उपयंत्री ने भी मौके को देखा लेकिन सरपंच की उदासीनता के कारण अधिकारी भी किसी निदान तक नहीं पहुंच पाए है।
सलैया फाटक सरपंच आए दिन अपनी निष्क्रियता के कारण सुर्खियों में बने रहते है जिस जन मानस ने अपने विकाश के लिए सरपंच को चुना वही सरपंच विकास से कोषों दूर नजर आ रहा है। लगभग 4 साल का समय बीत जाने के बाद भी एक नाली के निर्माण का कार्य नहीं कराया जा सके जिसके कारण किसान और ग्रामीण परेशान है । आखिर कब होगी ग्रामीणों और किसानों की समस्या समाप्त क्या गंदे पानी के भराव के कारण गरीबों के मकान गिर जाएंगे तब प्रशासन इस ओर ध्यान देगा। इस पूरे मामले को लेकर ग्राम पंचायत सचिव ने कहा कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था में सोखता गढ्ढा बना कर लोगों की समस्या दूर की जाएगी आगे कार्यवाही कर नाली निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button