जल संचय अभियान के तहत ग्राम ऊषापुर व सिंगपुरी में बोरी बंधान कार्य संपन्न

सिलवानी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कीरतपुर सेक्टर क्रमांक 05 वर्धा, विकासखंड सिलवानी द्वारा आज ग्राम ऊषापुर और सिंगपुरी में जल संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण पहल की गई। परिषद द्वारा संचालित जल संचय अभियान के अंतर्गत गुराड़ी नदी एवं उसकी सहायक नाली में समिति सदस्यों तथा ग्राम के कृषकों के सहयोग से क्रमशः 18 बोरी एवं 27 बोरी का बोरी बंधान किया गया।
इस प्रयास से आगामी समय में पशुओं, पक्षियों और किसानों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। ग्राम क्षेत्र में जल स्तर संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
कार्यक्रम में नवांकुर समिति से पवन लोधी, सचिन लोधी, तथा प्रस्फुटन समिति से अजय कुशवाहा, मयंक कुशवाहा, हरिओम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास ग्राम विकास एवं जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता का मजबूत संदेश दे रहे हैं।



