विद्युत सब स्टेशन को जमीन दान करने वाले का ग्रामीणों ने माना आभार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम बड़गवां में बिजली एवं लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों की मांग पर जब पूर्व कैबिनेट मंत्री ने 33/11 का विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत कराया तो भूमि की समस्या आई कि बनाया कहां जाएगा तब गांव के ही दीपक सिंह ठाकुर पिता भुपेन्द्र सिहं ने अपनी निजी भूमी पावर हाउस के निर्माण हेतु 0.146 हेक्टेयर भूमी दान मे दे कर क्षेत्र के लगभग 25 ग्रामों के किसानों की वोल्टेज की समस्या से छुटकारा दिलाने मैं अहम भूमिका अधिक अदा की।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने जहां रामपाल सिंह का आभार व्यक्त किया वहीं भूमि दान करने वाले दीपक सिंह का भी आभार माना है कि उनके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी।
जब इस संबंध में दीपक सिंह ठाकुर से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि मैंने पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह के कहने पर उक्त जमीन विद्युत सब स्टेशन के लिए दान की थी विद्युत सबस्टेशन बनवाने पर रामपाल सिंह का आभार व्यक्त किया।



