कृषिमध्य प्रदेश

किसानो के कल्याण व खेती को लाभ का सौदा बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है:- विजय शुक्ला

डुंगरिया में मूंग खरीदी केंद्र का किया गया पूजन
रिपोर्टर : प्रफुल्ल भार्गव
सिलवानी।
प्रदेश सरकार की घोषणा के तहत समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी किए जाने को लेकर बनाए गए केंद्रो पर खरीदी कार्य प्रारंभ किए जाने की कार्रवाही की जा रही है। ताकि तय समय में पंजीकृत किसानो की मूंग की तुलाई हो सके । इसी कड़ी में सोमवार को पटेल बेयर हाऊस डुंगरिया पर बनाए गए खरीदी केंद्र पर तौल कांटे का पूजन भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के द्वारा किया गया। इस मौके पर अजय पटेल डूंगरिया, भाजपा मंडल महामंत्री संजू बनारसी, उपाध्यक्ष लखन चंदेल, जयबाबू जैन आदि विशेष रुप से मौजूद रहे। तौल कांटे का पूजन कर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने संक्षिप्त संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार की किसानो को दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। तथा कहा कि किसान भाई योजनाओं का लाभ प्राप्त करे। किसानो के कल्याण व खेती को लाभ का सौदा बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। किसानो के लिए संचालित की जा रही अनेको योजनाओं पर सब्सिडी दिए जाने के साथ ही जीरो प्रतिशत पर बैंक से ऋण भी मुहैया कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button