ग्राम सभा में रोजगार सहायक को हटाने का प्रस्ताव पारित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत टोला में दिनांक 16 अगस्त को ग्राम सभा का आयोजन किया गया था वही ग्राम पंचायत टोला के पोषक ग्राम इटवा में 17 अगस्त को ग्राम सभा का आयोजन किया गया था । लेकिन दोनों दिन ग्राम रोजगार सहायक सचिव श्रीमती सीमा पटेल दोनों जगह की ग्राम सभाओं से नदारत रही। जिसकी अनुपस्थिति एवं शासकीय कार्यों में रुचि ना लेने की वजह से दोनों ग्राम सभाओं में उनकी अनुपस्थिति को लेकर चर्चा तो की गई लेकिन ग्राम सभा इटवा में ग्राम रोजगार सहायक सचिव श्रीमती सीमा पटेल को ग्राम पंचायत टोला से हटाने का प्रस्ताव विधिवत पारित किया गया। मौके पर ही एक शिकायती पत्र उच्च अधिकारियों के लिए बनाया गया। ग्रामीणों अरोप है कि ग्राम रोजगार सहायक सचिव सीमा पटेल ना तो ग्राम पंचायत आती हैं और ना ही शासकीय कार्यों मैं कोई रुचि लेती हैं। कभी कभार महीने में 15 दिन ग्राम पंचायत आकर घंटे 2 घंटे बैठी फिर अपने गांव पकरिया वापिस चली जाती है । उनका काम एक प्राइवेट लड़के से कराया जाता है जो प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की मकानों की फोटो आदि लेकर और मनमाने ढंग से अपात्रों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्राम रोजगार सहायक सचिव सीमा पटेल से कोई काम नहीं आता और न वे ठीक से कंप्यूटर चला सकती है। ग्रामवासियों को अपने काम यहां वहां से या रोजगार सहायक द्वारा रखे गए प्राइवेट लड़के से करना पड़ता है। शासकीय कार्य ग्राम पंचायत सचिव स्वयं या दूसरी जगह से कार्य कर आते है। ग्रामवासियों ने ऐसी ग्राम रोजगार सहायक सचिव को ग्राम पंचायत टोला से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। अब उच्च अधिकारी जनपद सीईओ, जिला पंचायत सीईओ एवं जिला कलेक्टर से ग्रामवासियों ने आग्रह किया है कि अविलंब ग्राम रोजगार सहायक सचिव को यहां से हटाया जाए जो घर में ही बैठकर शासन से हर माह पेमेंट लेती है। और ना तो कोई शासकीय काम करती है और न ही ग्रामीणों के कोई कार्य करती है।



