कृषिमध्य प्रदेश

कलेक्टर अवि प्रसाद ने मूंग खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर अवि प्रसाद ने झिन्नापिपरिया मूंग खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण करते हुए सभी किसानो से बात की और किसानो के द्वारा बताया गया कि हमको कोई दिक्कत नहीं हैं । समय पर हमारी तौल और मूंग, उड़द को रखने की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।
कल तहसीलदार ढीमरखेड़ा आंकाक्षा चौरसिया ने मूंग उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण सीवन्या वेयरहाउस झिन्ना पिपरिया मे किया था । कलेक्टर अवि प्रसाद ने मूंग उपार्जन हेतु शासन की गाइड लाइन के अनुसार किसानों को बिना किसी परेशानी के उपार्जन के निर्देश समिती प्रबंधक संतोष त्रिपाठी एवं खरीदी प्रभारी संजय पांडे को दिए गए ।
निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जनपद सदस्य श्रीकांत पटैल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, समाजसेवी संतोष दुबे, ज्ञानचंद चौरसिया, बब्बू ज्योंतिषी, खरीदी प्रभारी संजय पांडे, समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी एवं अधिकारीगण व किसानों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button