वार्ड 17 को मिली दो बड़ी सौगात, सीसी रोड और लाड़ली लक्ष्मी पार्क निर्माण का हुआ भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए वार्ड क्रमांक 17 में दो अहम निर्माण कार्यों का भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने अपने कर कमलों से इन विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
पहला कार्य राधेश्याम के मकान से लेकर मनोज विश्वकर्मा के मकान तक सीसी रोड का निर्माण है, जिसकी अनुमानित लागत 19 लाख रुपए है। यह सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में थी, जिससे नागरिकों को भारी असुविधा होती थी। अब इसके निर्माण से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
दूसरा निर्माण कार्य है लाड़ली लक्ष्मी पार्क, जिसकी स्थापना विशेष रूप से बालिकाओं एवं परिवारों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य की दृष्टि से की जा रही है। इस भव्य पार्क की अनुमानित लागत 32 लाख रुपए है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद महेश चंद्र साहू, पार्षद एवं नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट, पार्षद ओमकार यादव, नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने इन कार्यों को नगर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया और नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने बताया कि “जनता की सुविधा और नगर के समग्र विकास के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है।



