मध्य प्रदेश

सड़क पर घायल हालत में मिले प्रधान आरक्षक की मौत

मार्ग से गुजर रहे SDM, SDOP ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया था अस्पताल
रायसेन । भोपाल जिले के बिलखिरिया थाने में प्रदस्थ प्रधान आरक्षक रविवार रात करीब 11 भोपाल रोड खरवई पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और एसडीएम मुकेश सिंह को घायल अवस्था में मिले थे। उनकी बाइक से धुआं निकल रहा था।
एसडीओपी और एसडीएम ने तत्काल प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार राय को एसडीएम के वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी।
रायसेन शहर के वार्ड 13 अवंतिका कॉलोनी के निवासी श्रवण कुमार राय बिलखारिया थाने में आरक्षक के पद पर तैनात थे। रविवार रात को वे अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन द्वारा उनकी बाइक को टक्कर मार दी गई। सेहतगंज की ओर से आ रहे एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, एसडीएम मुकेश सिंह ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तत्काल अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। ज्यादा चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है कि किस वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक श्रवण कुमार की एक बेटी है।

Related Articles

Back to top button