कृषि

उमरियापान में बनाया जाये उड़द- मूंग उर्पाजन केन्द्र, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर अवि प्रसाद ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के उपार्जन हेतु खरीदी केन्द्रों की संख्या को बढाकर 9 कर दिया गया है लेकिन भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़ी तहसील ढीमरखेड़ा में मात्र एक ही केन्द्र बनाया गया है जिससे किसानों में असंतोष नजर आ रहा है। शुक्रवार को इस संबंध में भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के द्वारा ज्ञापन सौंपकर उमरियापान को भी उर्पाजन केन्द्र बनाये जाने की मांग की गई है।
उल्लेखनीय है कि ढीमरखेड़ा तहसील में जो उर्पाजन केन्द्र प्राथमिक कृषि साख समिति झिन्ना पिपरिया हेतु शिवान्या वेयर हाउस -35 झिन्ना पिपरिया बनाया गया है वह उमरियापान से काफी दूर है और यहां के किसानों को आार्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। लिहाजा किसानों के हित में कलेक्टर अवि प्रसाद से किसानों ने मांग की है कि उमरियापान में भी उर्पाजन केन्द्र बना दिया जाये जिससे किसानों को आर्थिक क्षति नहीं उठानी पड़े।

Related Articles

Back to top button