मध्य प्रदेशराजनीति

कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन
सिलवानी । नगर मंडल भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन गुरुवार को नायक मेरिज गार्डन में हुआ प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास और कार्यपद्धति से अवगत कराना रहा, ताकि वे जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बना सकें. प्रशिक्षण सत्र में भाजपा का इतिहास, वैचारिक आधार, संगठन की रीति नीति, बूथ प्रबंधन की रणनीति और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. समापन सत्र में राजेंद्र ठाकुर विजय शुक्ला प्रदीप कुशवाहा संदीप शर्मा पुनीत समैया वरिष्ठ भाजपा नेता जय बाबू जैन सलीम काजी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को संगठन की मजबूती के लिए जरूरी बताया. इस अवसर पर
बम्होरी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह लोधी एवं आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने व्यक्त किया इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू ने किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button