संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस ने रखी अहम बैठक

रिपोर्टर : प्रियंका गौर
रायसेन । मण्डीदीप नगर में रविवारको संगठन मजबूती को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एक महत्वपूर्ण बैठक रखी जिसमें संगठन मजबूती व संगठन विस्तार को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल द्वारा की गई। बैठक के दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश मीणा ने बताया की जल्द ही वार्ड समितियों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही मंगलवार को भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुँचने की अपील भी की।
इस दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंडी अध्यक्ष नरेंद्र चौकसे,गणेश शर्मा सुरेश श्रीवास्तव ,एमपी गोस्वामी, राकेश सेन मालवीय व बड़ी संख्या में कॉंग्रेस पार्षद, पूर्व पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।



