आपकी सरकार आपके साथ अभियान के तहत लगाया शिविर
सिलवानी। सोमवार को आपकी सरकार आपके साथ अभियान कार्यक्रम का वार्ड नंबर 14 एवं वार्ड नंबर 15 का संयुक्त शिविर बजरंग चौराहा मंदिर परिसर में लगाया गया। उक्त शिविर शासन के निर्देश के पालन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी रितु मेहरा के निर्देशन में नगर परिषद के कर्मचारियों आयोजित किया गया। जिसमें 3 आवेदन प्राप्त हुए जिन का मौका स्थल पर ही निराकरण किया गया। शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने एवं बिजली पानी साफ-सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने के लिए नगर परिषद द्वारा नगर के वार्ड में आपकी सरकार आपके साथ शिविर का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। 25 जनवरी मंगलवार को वार्ड नंबर 12 एवं वार्ड नंबर 13 का संयुक्त शिविर नूरपुरा में लगाया जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र गुप्ता, रामशंकर दीक्षित, कस्तूर प्रजापति, सीताराम साहू, हेमंत यादव, आरिफ खा, अमित यादव, संजीव कलोसिया, भगवानदास विश्वकर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।



