अंतरा इंजेक्शन में कांता कुशवाहा को राज्य स्तर पर सम्मानित
सिलवानी । विकास खंड सिलवानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैथारी में पदस्थ एएनएम बुधवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अंतरा इंजेक्शन में विशेष उपलब्धि पर समानित किया गया।
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह दिनांक 31 जुलाई, 2024 को होटल कोटयार्ड (मैरिएट), डीबी सिटी मॉल, एम.पी. नगर, भोपाल में आयोजित किया गया। इस समारोह में कान्ता कुशवाह, ए.एन.एम. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैथारी, विकासखण्ड सिलवानी, जिला रायसेन, संभाग भोपाल को वित्तीय वर्ष 2023-24 में संभाग स्तर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम में विशेषकर अस्थाई परिवार नियोजन साधनों (अंतरा इंजेक्शन एवं आईयूसीडी सेवा) एवं एफपीएलएमआईएस में आपकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया है।
प्रतिवर्ष 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाया जाता है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन सेवाओं, गर्भनिरोधक साधनों की पहुंच, परिवार नियोजन साधनों की उपलस्थता एवं गुणयत्ता बढ़ाने के लिये राज्य शासन प्रतिबद्ध है। परिवार कल्याण कार्यक्रम में और अधिक गति एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदायगी के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। जनसंख्या स्थिरीकरण को साकार करने के लिए प्रत्येक योग्य हितग्राही लक परिवार नियोजन के महत्व, संदेशों एप साधनों को पहुंचाने की आवश्यकता है।
एएनएम कांता कुशवाहा को राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर ब्लाक मेडीकल ऑफीसर डॉ. एचएन मांडरे एवं स्वास्थ्य विभाग सिलवानी की टीम ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



