मध्य प्रदेश
रायसेन नगर में थाना कोतवाली पुलिस ने आक्रोश मार्च, संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ की
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । रायसेन नगर में थाना कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालते हुए संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की है। इस फ्लैग मार्च में डीएसपी रवि शर्मा थाना कोतवाली टीआई मनोज ङ्क्षसह सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं रायसेन जिले के मंडीदीप में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला एवं औद्योगिक नगर होने के चलते आईजी इरशाद वली पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल भी इस फ्लैग मार्च में शामिल हुए। आईजी इरशाद वली ने बताया कि फ्लैग मार्च निकाला गया एवं बेहतर पुलिसिंग देना हमारी पहली प्राथमिकता है। आम जन के प्रति भी कानून के प्रति भरोसा बना रहे और आपसी समन्वयक से अच्छी कानून व्यवस्था दी जा सके। आईजी ने कहा कि मिजोरम से जोड़कर इसे ना देखा जाए और अन्य किसी प्रयोजन से जोड़कर ना देखा जाए यह पुलिस का कार्य है और पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है।



