मध्य प्रदेश

युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर, वार्षिक युवा उत्सव प्रभारी नीलिमा दुबे एवं सह प्रभारी डॉक्टर पूजा सिंह के मां सरस्वती की प्रतीमा पर पुष्प तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया। तत्पश्चात बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र तरुण दुबे के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में स्थल चित्रण क्ले मॉडलिंग, कोलाज, परकुसन एवं नॉन परकुसन वाद्य यंत्र आदि की प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा दी गई तथा आगे होने वाली प्रतियोगिता जिसमें माइम, हास्य नाटिका, एकल गायन, समूह गायन, रंगोली वाद – विवाद ,प्रश्न मंच, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मिमिक्री आदि प्रतियोगिताएं महाविद्यालय में संपन्न कराई जाएंगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थी एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। युवा उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आगामी 24 अक्टूबर तक चलेंगे।

Related Articles

Back to top button