मध्य प्रदेश

सड़क दुर्घटना में बालक की मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम हिनोतिया मंडला निवासी एक 17 वर्षीय बालक बाइक से अपने घर वापस जा रहा था कि मडिया हिनोतिया के बीच मोड पर बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई । जिससे उसका सिर पत्थर से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया । रास्ते से जा रहे अन्य राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को डायल हंड्रेड पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
विवेचक सब इंस्पेक्टर संदीप पवार ने बताया कि ग्राम हिनोतिया मंडला निवासी किशन आदिवासी का 17 वर्षीय पुत्र राजा आदिवासी किसी काम से बेगमगंज आया था जो कल शाम करीब 7 बजे वापस अपने गांव बाइक से घर जा रहा था । मडिया हिनोतिया के बीच मोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई । वहां पड़े पत्थरों में उसका सिर टकरा गया । जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी दुर्घटना में मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button