नेहरू युवा केंद्र चीचली द्वारा युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्टर : स्वप्निल सोनी
गाडरवारा । नेहरू युवा केंद्र नरसिंहपुर विकासखंड चीचली द्वारा युवा वेलनेस पॉजिटिव लाइफ स्टाइल और फिट इंडिया के अंतर्गत आयोजित ग्राम सहावन (सालेचौका ) में युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे स्वप्निल सोनी नेहरू युवा केन्द्र नगर मंडल अध्यक्ष साईंखेड़ा एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजयुमो, शासकीय हाईस्कूल प्राचार्य सूर्यकांत मेहरा, योग शिक्षक ऋतु कौरव, लैब टेक्नीशियन शैलेन्द्र सराठे उपस्थित रहे। स्वप्निल सोनी द्वारा बताया गया कि युवाओं को वर्तमान समय मे किस प्रकार और कि गई समाज सुधार, समाज सेवा, जन जागरूकता और शिक्षा खेल के क्षेत्र में युवाओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए । कोरोना काल मे युवाओं के महत्व को अपने वक्तव्य में दर्शाया गया एवं अन्य अतिथियों द्वारा युवाओं को कोरोना काल जैसी महामारी में क्या महत्व रहा । आने वक्तव्य में बताया गया, आयोजक नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक चीचली से स्वयंसेवक कविता किरार एवं देवेंद्र मेहरा ग्राम बारहाबड़ा युवा मंडल से सचिन साहू, सहावन विवेकानंद युवा मंडल सहावन मुकेश कहार, गाडरवारा से योग रितु कौरव नीलेश पटेल, कृष्णा सिंह राजपूत एवं मंडल सदस्य एवं स्कूल के बच्चे, स्टॉफ उपस्थित रहा ।



