मध्य प्रदेश

कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण, एक शिक्षक को निलंबित 5 शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ : भगवतसिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । ग्राम सेलवाड़ा में कलेक्टर मयंक अग्रवाल आकस्मिक रूप से हायर सेकंडरी और हाई स्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर विद्याभूषण शर्मा शिक्षक हायर सेकंडरी विद्यालय 1 माह से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए, जिसे निलंबित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए। साथ ही यहां पर पाँच शिक्षक रंजीत नागेसिया, अनीता गोस्वामी, राजेश ठाकुर और छत्तर सिंह तथा मनोज कुमार साहू आज अनुपस्थित पाए गए, इनका आवेदन भी नहीं था। कलेक्टर ने इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। यहां पर ग्राम वासियों ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा केंद्र तेंदूखेड़ा में जाने की समस्या रखी, जिस पर कलेक्टर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना।

Related Articles

Back to top button