चिलचिलाती धूप में अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने दो पहिया चार पहिया महारैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अध्यापकों ने कलेक्ट्रेट में जमकर की नारेबाजी दिग्गी भी पछताया था शिवराज सिंह भी पछताएगा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा रायसेन के द्वारा 11 जून रविवार को लगभग सवा 3 बजे डाइट भवन के समीप अध्यापक शिक्षकों की दो पहिया चार पहिया वाहन महारैली निकाली गई।
रायसेन जिला मुख्यालय पर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में एक विशाल महारैली का आयोजन किया गया ।जिसमें संपूर्ण रायसेन जिला से अध्यापक शिक्षक भाग लिया।महारैली के पूर्व एक सभा ब्लॉसम वैली स्कूल डायट भवन परिसर रायसेन समय दोपहर सवा 3 बजे से प्रारंभ हुई। इसके पश्चात दोपहर 3.15 से दो पहिया चार पहिया वाहन महारैली निकालकर जिला कलेक्टर अरविंद दुबे के नाम रायसेन तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया । जिसमें समस्त अध्यापक शिक्षक साथियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाए। महारैली में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष तेग बहादुर सिंह राजपूत, सीताराम रैकवार, उम्मेद सिंह ठाकुर, सूर्यकांत सक्सेना, शासकीय शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम विश्वकर्मा, राज्य शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूरेलाल धाकड़ सहित समस्त संघों के पदाधिकारियों सभा में विचार व्यक्त किए।
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मप्र जिला ईकाई रायसेन द्वारा यह प्रमुख मांग की है कि वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति दिनांक से की जाए। पेंशन परिवर्तन में पुरानी पेंशन जल्द लागू की जाए।ग्यारह सूत्रीय मांगों में 12 से 24 वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले अघ्यापक, शिक्षकों की क्रमोन्नति समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए जाएं। पिछले सालों में दिवंगत हुए अध्यापकों, शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवारों के सदस्यों को अनुकंपा नौकरी के लंबित प्रकरणों का निराकरण नियमों को शिथिल कर जल्द किया जाए। प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षकों को उच्च पदों पर पदोन्नति दी जाए। छठवें वेतनमान की वेतन विसंगति दिसंबर 2015 की स्थिति में विधमान वेतनमान की स्थिति में तत्स्थनी वेतनमान लागू करते हुए इसे दूर किया जाए।साथ ही वेतनमान निर्धारण में अतिरिक्त वेतन व्रद्धि, ग्रीन कार्ड एवं 6 माह की सेवा अवधि पूर्ण करने पर राज्य के अन्य कर्मचारियों की भांति अतिरिक्त वेतन व्रद्धि का फायदा दिया जाए आदि शामिल हैं। महारैली में अध्यापकों शिक्षकों ने रविवार को दोपहर सवा 3 बजे गर्मी के 42 डिग्री तापमान के बावजूद चिलचिलाती तेज धूप की परवाह किए बगैर सम्मिलित हुए। महारैली में अध्यापक मनोज शाक्या, भंवर सिंह मौर्य, राजेश जोशी, बिमल कुमार यादव विदिशा, सीताराम रैकवार, उम्मेद सिंह ठाकुर राजकुमार खत्री,अजय सिंह बघेल हरि बाबू रघुवंशी, सुरेश कुमार दुबे, ललित कुमार तिर्की, मुन्नालाल राजपूत, प्रदीप बघेल, राजेश बघेल, दामोदर बघेल,
केके तिवारी, रघुवीर सिंह भदौरिया, हरिराम विश्वकर्मा, राकेश अहिरवार, भूरेलाल धाकड़, महेश कुमार शिल्पी, जिलाध्यक्ष तेग बहादुर सिंह राजपूत, चन्द्र प्रकाश शर्मा, गिरीश द्विवेदी, सुमेरसिंह, प्रकाश गौर, दर्शन सिंह ओढ़, कमलेश बहादुर सिंह, एनके शर्मा, विनीत दीक्षित, एसपी तिवारी, राजकुमार धाकड़, गिरीश चंदेल, मोहनसिंह राजपूत, सुमेर सिंह ठाकुर, राजेन्द्र बघेल, अरविंद रघुवंशी, राजेन्द्र लोधी, महेंद्र वर्मा, विनेश साहू, सत्यप्रकाश शर्मा, चन्दन सिंह रघुवंशी, गोपाल उइके, मोहन रघुवंशी, कंचन नागर, गोंविन्द चौहान, राहत इरशाद बेग ब्रम्हा शर्मा आदि शामिल हुए।



