मध्य प्रदेश

जिला साहू समाज समिति रायसेन द्वारा सामाजिक शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

सिलवानी। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर तैलिक साहू समाज समिति रायसेन के शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा तहसील बम्होरी में सामाजिक शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कोठारी राजेश साहू जी सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा जिला अध्यक्ष कोठारी शिवकुमार साहू, जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद प्रसाद साहू, तहसील अध्यक्ष रेवाराम साहू, युवा जिला महामंत्री राजेश साहू, नगर अध्यक्ष बम्होरी रामबाबू साहू एवं नगर उपाध्यक्ष बम्होरी ठाकुरदास साहू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्याप्रसाद साहू, सेवानिवृत शिक्षक मीरा बाई साहू, शिक्षक पुरुषोत्तम साहू, शिक्षिका गीता साहू, प्रियंका साहू, मोहनी साहू, प्रियंका साहू एवं कुमारी शिखा साहू सहित सामाजिक शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। समाज के शिक्षकों का सम्मान करना उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
समारोह में समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना रहा।

Related Articles

Back to top button