मध्य प्रदेश

तिरंगे रंग में नजर आएगा अब शहर, नपा लगी अंतिम रूप देने में

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद द्वारा गणतंत्र दिवस से पहले पहले मुख्य सागर भोपाल मार्ग डिवाइडरो के बीच में लगे हुए विद्युत पोल पर तिरंगी लाइटों के सर्किट लगवा कर नगर को तिरंगी रोशनी से सराबोर करने का काम तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे दूर ही से बिजली की रोशनी के साथ तिरंगी लाइटें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। युवा वीडियो बनाकर या फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर शहर की खूबसूरती को फैलाने में लगे हुए हैं। रात्रि के समय लाइटों को देखने के लिए बच्चे भी शौक से पहुंच रहे हैं उन्हें इस तरह से तिरंगी लाइटें देखकर मजा आ रहा है वही देशभक्ति का जज्बा भी उनके अंदर हिलोरें मार रहा है।
इस संबंध में नपाध्यक्ष संदीप लोधी का कहना है कि नगर को खूबसूरत बनाने का बीड़ा नगर पालिका द्वारा उठाया गया है शहर को खूबसूरत बनाने में जो भी संभव हो सकेगा वह प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button