तुलसीपार में स्कूल पहुंच मार्ग पर रिपटा निर्माण की मांग

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। ग्राम तुलसीपार में मैन मार्ग से शासकीय स्कूल तक पहुंचने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने रिपटा निर्माण की मांग उठाई है। बारिश के दौरान रास्ते पर पानी जमा होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल तक पहुंचने वाला यह मार्ग बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन बरसात में रास्ते की स्थिति खराब हो जाती है। बच्चों को परेशानी के बीच स्कूल पहुंचना पड़ता है।
संस्था प्रमुख सहित ग्रामीणों अजहर मोहम्मद, मुकेश कुशवाहा, अरुण गोर राजा सेन, आदि ने एसडीएम प्रियंका भलावी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि स्कूल पहुंच मार्ग पर जल्द से जल्द आवश्यक स्थान पर रिपटा बनाकर आवागमन सुलभ कराया जाए, ताकि स्कूल स्टाफ सहित बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराएगा।



