नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । न्यायालय परिसर बेगमगंज में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अन्ना ग्लोरी माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौहान, नायब नाजिर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा , लोग अभियोजक धीरेंद्र सिंह गौर, विधिक साक्षरता से जाहिद खान, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष बुंदेला , नगरपालिका सीएमओ राजेन्द्र शर्मा , विद्युत सहायक यंत्री नीरज गुप्ता, भूरेलाल शाक्य , एसबीआई मैनेजर तेजस्वी पटेल सहित अधिवक्तागण , न्यायालीन कर्मचारी मौजूद रहे।
अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने बताया कि आज लोक अदालत में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के क्लेम प्रकरण, भरण पोषण, घरेलू हिंसा, पारिवारिक मामले, अपराधिक सिविल राजीनामा योग अपील, श्रम, विद्युत प्रकरण एवं समस्त दीवानी मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया।
नगर पालिका के जलकर वसूली एवं संपत्तिकर वसूली के 211 प्रकरण में 720540 रुपए ओर बिजली विभाग के 201 प्रकरण का
निराकरण हुआ और 1445932 रुपए राशि वसूली हुई। वहीं बैंकों के 5 प्रकरण में 5 लाख 23 हजार की वसूली हुई। प्रिलिटिगेशन प्रकरणो का निराकरण आपसी सहमति किया गया।



