पंच -ज योजना के अंतर्गत मझगवा क्षेत्र में 250 पौधो का रोपण
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधारोपण
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण आदेशानुसार मंगलवार को “पंच -ज” योजना के अंतर्गत 250 पौधोंरोपण ग्राम पंचायत मझगवां में माननीय न्यायाधीश सैफी दाऊदी जिला न्यायाधीश (द्वितीय) सिविल कोर्ट सिहोरा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत मझगवां की सरपंच मधु वीरेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी कप्तान सिंह उइके मझगवां, देवराज पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत मझगवां सरपंच मधु वीरेन्द्र पटेल, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, मनीष गुप्ता, रणजीत पटेल, अमित दुबे, सचिव रामशंकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर पीएलव्ही राजेश कुमार पटेल ने मिलकर 250 पौधारोपण किया । वही पीएलव्ही राजेश कुमार पटेल ने समस्त लोगों से अपील की है वृक्षों का हमारे जीवन सबसे बड़ा महत्व जलवायु के कुप्रभावों को कम करने की क्षमता एवं शुद्ध आक्सीजन मिलती है एवं पौधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई “पंच -ज” अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।



