पाटन विधानसभा के नगर मझौली में पहुची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा
जन आक्रोश यात्रा का नगर मझौली मे भव्य स्वागत
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । नगर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पहुची, यात्रा के पहुचने पर नगर के सीमा में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया, हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण ने हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए नगर से होते हुए बस स्टैंड में सभा स्थल पहुचे जहाँ जन आक्रोश यात्रा की अध्यक्षता प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर कर रहे जिसमे जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ निलेश जैन, कांग्रेस प्रभारी सुनील जैन सहप्रभारी विभास जैन ने सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भृष्टाचार, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार भाजपा सरकार की करनी ओर कथनी को लेकर जम कर हमला बोला, साथ ही होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने आम जनता और कार्यकर्ताओं से निवेदन किया, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश का विकाश होगा, ओर सरकार की हर योजना का लाभ आम जनता को देने का भरोसा दिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश जैन, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, विक्रम सिंह, राजेश गुरू, प्रदीप पटेल, राजेश तिवारी, दुर्गेश पटेल, दिलीप सिंह राजपूत आजाद साहू, बब्बू यादव, मनीष पटेल, प्रहलाद ठाकुर, सुरेश मांझी, गुलाब यादव, अभिषेक यादव, बबलू पंडा, ब्रजेश तिवारी, मोनू राय, परवेज आलम, प्रहलाद चक्रवर्ती, आभास दुबे, संतोष मांझी, राजकिशोर पटेल, सौरभ दुबे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



