मध्य प्रदेश

माँ नर्मदा मैया में सफाई श्रमदान किया एवं छात्रों को कराया प्रायोगिक कार्य

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
सांईखेड़ा । म.प्र. जन अभियान परिषद् ब्लॉक साईंखेड़ा में रविवार को सेक्टर- 2 में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति महुआखेड़ा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिटरास के द्वारा ग्राम पिटरास खेड़ापति मंदिर प्रागंण में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक समन्वयक राममोहन रघुवंशी, परामर्शदाता राकेश, हेमंत, राजेन्द्र, हर्षित, कु. सपना एवं नवांकुर संस्था समन्वयक भागवती, शिवदीन, सत्यपाल सिंह, रुद्रपाल सिंह, महेश कीर, बहादुर, प्रस्फुटन समिति समन्वयक मोहित, चन्द्रभान, हेमन्त, सभी सीएमसीएलडीपी छात्र- छात्राएँ और ग्राम व नगर के गणमान्य महंत त्यागी जी महाराज, पं. मेघराज जी, वावू , नीलेश, कमलेश अवधिया पत्रकार, नितिन , हर्षित, अनिल रंजीत और सभी ग्राम के नवयुवकों के सहयोग से बैठक को सम्पन्न किया गया । कार्यक्रम में बीएस डब्ल्यू,, एमएसडब्ल्यू छात्र / छात्राओं के द्वारा आज का प्रायोगिक कार्य पूर्ण कर सभी को माता जी की पूजन अर्चन कर भंडारा प्रसाद कराया तत्पश्चात माँ नर्मदा परिक्रमा मार्ग दिशा सूचक वेनर को ग्राम के मुख्य मार्गो पर लगाकर माँ नर्मदा मैया में सफाई श्रमदान किया गया साथ ही पिटरास ग्राम के पुरुषोत्तम नौरिया जो कि लगातार 4 वर्ष से माँ नर्मदा सफाई में अपनी सहभागिता दे रहे उन्हें नवांकुर संस्था महुआखेड़ा की ओर से माता जी आरती पश्चात् ब्लॉक समन्वयक द्वारा साल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया ।

Related Articles

Back to top button