शासकीय महाविद्यालय की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन
सिलवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी ने सोमवार को शासकीय महाविद्यालय कैंपस कार्यकारिणी के छात्र एवं कार्यकर्ताओ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के नाम प्राचार्य एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो लगातार छात्रहित एबं राष्ट्रहित के काम करता चला आ रहा है। शासकीय महाविद्यालय के लिए नवीन बिल्डिंग की स्वीकृति जल्द से जल्द करवाई जाए। मुख्य मार्ग से कॉलेज तक की सड़क का सीसी रोड का निर्माण की स्वीकृति एवं निर्माण।महाविद्यालय में बीएससी- गणित (मैथ), विज्ञान (बायो), कंप्यूटर (कंप्यूटर साइंस), वनस्पति विज्ञान (बॉटनी), एमए, एमकॉम, एमएससी विषयों को प्रारंभ किया जाए। महाविद्यालय में माँ सरस्वती जी की प्रतिमा एबं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित की जाए। महाविद्यालय कैंपस ग्राउंड के अंदर टीनशेड एबं पेवर ब्लॉक लगवाने का कार्य 15 दिवस के अंदर प्रारंभ किया जाए। महाविद्यालय कैंपस की सफाई का कार्य 15 दिवस के अंदर करवाया जाए। महाविद्यालय का पुस्तकालय (लाइब्रेरी) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलबाई जाए। महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। ज्ञापन के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि बीस दिवस के अंदर हमारी सभी माँगे पूरी नही की गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन एबं कॉलेज में तालाबंदी करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एबं प्रशासन की रहेगी।
ज्ञापन सौंपने वालो में संयम सराठे, जय यादव, अन्त्योदय पांडेय, सौरभ साहू, वरुण चौरसिया, राकेश जाटव, अर्पित राय, राज ठाकुर, देवू शर्मा, दीपक धुर्वे एबं महाविद्यालय विद्यार्थी उपस्थित रहे।



