पूर्ब विधायक प्रताप सिंह का सघन जनसम्पर्क सुनी ग्रामीण जन की समस्याए
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी नोहटा के नेतृत्व में सोमवार को पूर्ब विधायक प्रतापसिंह ने ग्राम बराखार, अमतरा, बीजाडोगरी, गूडा, हनुमत खेड़ा, मुड़ारी, पटना दुर्ग में जनसम्पर्क कर जानी समस्या। ग्रामवासियों ने बताया कि हम सब किसानो इस बार धान खरीदी केंद्र हरदुआ सड़क बेयर हाऊस बना दिया गया यहाँ से 20 किलोमीटर से ज्यादा है हम माध्यम वर्गीय किसान परेशान है सरकार ने बर्तमान में भाजपा नेताओ की सुविधा देख कर उनके बेयर हाउसो में खरीदी करवा रही है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। पूर्ब विधायक प्रताप सिंह ने ग्रामीण जन को बताया कि बर्तमान में भाजपा शिवराज सरकार को जनता से कोई मतलब नही चाहे धान खरीदी हो, स्व सहायता समूह हो राशन बाटने का कार्य उनके कार्यकर्ता को दे दिया जाता है बिना नियमो फॉलो किये बिना ही भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर रही है वर्तमान में इतनी महगाई बढ़ गई है लेकिन आज तक आम जनता के लिए कोई योजना नही बनाई जा रही हैं। सिर्फ कुछ उद्योग पति को फायदा पहुचाने के लिए देश की बहुमूल्य धरोहर को बेचा जा रहा है युवाओ को रोजगार नही दिया जा रहा सिर्फ निजीकरण किया जा रहा है। एवं ग्राम बिजाडोगरी में 2 ट्रांसफार्मर खराब है तत्काल ही जेई तेजगढ़ को अवगत कराया ।
इस अवसर पर प्रताप सिंह पूर्ब विधायक, विश्वनाथ सिंह राजपूत, संतोष रजक अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नोहटा, खेत सिंह, रविराज सिंह, मंडलम अध्यक्ष मान सिंह, प्रभारी भगवत सिंह लोधी मीडिया प्रभारी बिधानसभा जबेरा, विनोद सैनी, नरेंद्र सिंह सरपंच अशोक बंसवर्ती, जनपद सदस्य कोमल सिंह, रतन सिंह, शिव पाठक, बबलू सिंह लोधी, बिहारी सिंह लोधी, बलवान सिह, हेमराज अहिरवार, मिथलेश अहिरवार की उपस्थिति रही।



