पर्यावरणमध्य प्रदेश

हरियाली महोत्सव पर हरा रंग पहन सोलह श्रृंगार कर प्रकृति के खुशहाली रंग अपने जीवन में भर लें

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संगीतमय कथावाचक मदृभाषी मिलनसार सावित्री तिवारी के दिशा-निर्देशों पर एवं प्रदेश प्रभारी हंसमुख स्वभाव रखने हेतु श्रीमती पूर्वी पांडे के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिलाध्यक्ष सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन जाग्रति पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी कामिनी ज़ी एवं शासकीय प्राथमिक शाला टी सी बजान पूर्व शिक्षिका श्रीमती संध्या मिश्रा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मनोरमा पाठक ने की विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवियत्री श्रीमती सावित्री तिवारी, श्रीमती कांता भौमिया, श्रीमती अनुराधा दीक्षित सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला प्रभारी श्रीमती शशि दुबे द्वारा किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में विगत वर्षानुसार इस वर्ष भी हरियाली तीज महोत्सव पर सावन का महीना, सखियों संग अठखेलियों का, मस्ती भरा आनंद उत्सव के साथ मिलकर आओ सखियों हम सब मिलकर टिफिन पार्टी, मेहंदी सजाओं, फिल्मी तर्ज पर अंताक्षरी एवं हरियाली तीज महोत्सव पर हरा भरा रंग पहन कर अपनी वसुंधरा के साथ मिलकर सोलह श्रृंगार कर अपनी प्रकृति के खुशहाली के रंग अपने जीवन में भरकर जन जन तक खुशियों की सौगात बांटे और दूसरों को भी प्रकृति को हरा-भरा बनाये रखने हेतु प्रेरित करें। समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा उपस्थित बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षित रखने हेतु कानूनी संबंधित बारिकियों से अवगत कराया और उन्हें अपने जीवन को सुरक्षित रखने हेतु आत्मरक्षा करने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिलाध्यक्ष सहित सभी समाजसेवी मातृशक्तियों ने एक दूसरे को सोलह श्रृंगार सामग्री वितरित की और सावन माह में भरपूर झूलों का आनंद उठाया और अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य सराहनीय भूमिका बेटी शिवानी, सपना, नेहा सुश्री सारिका, श्रीमती शिल्पी, श्रीमती निधि मिश्रा, श्रीमती कविता भौमियां, सहित सभी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button