मध्य प्रदेश

आज नर्मदा तट बोरास में उत्साह से मनाया जाएगा विधायक रामपालसिंह का जन्मदिवस

सिलवानी । सिलवानी बेगमगंज क्षेत्र के विधायक, पूर्व केबीनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का जन्म दिन बुधवार 4 जनवरी को क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुण्य सलिला मां नर्मदा तट बौरास घाट में उत्साह के साथ मनाया जाएगा । जन्मदिवस मनाए जाने के लिए नागरिको, भाजपा कार्यकताओं व शुभचिंतको के द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है। जन्मदिवस मनाए जाने को लेकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के तहत विधायक रामपालसिंह राजपूत के द्वारा सुबह के समय मॉ नर्मदा की पूजन अर्चना की जाकर क्षेत्र व देश, प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की जाएगी। यहां पर भंडारे का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।
जन्मदिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, शुभचिंतक शामिल होकर विधायक रामपाल सिंह राजपत को शुभकामनाए देकर दीर्घ जीवन की कामना करते है। जन्म दिवस पर जनपद पंचायत अध्यक्ष तरुवरसिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, गिरजीश चौरसिया, पार्षद प्रतिनिधि मिलन जैन, मोहन साहू, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पूर्व नप अध्यक्ष मुकेश राय, भाजपा मंडल महामंत्री संजू बनारसी, अनीता पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेनका साहू, उपाध्यक्ष लखन चंदेल, राजेंद्र सोनी, तुलसी यादव, रिंकु श्रीवास्तव, रवि मांडरे, कांता यादव सरपंच, नीरज नेमा, धन्नू पटेल, सर्वेश खरे, घनश्याम कलोसिया आदि ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button