धार्मिकमध्य प्रदेश

उमरियापान में भव्य देवी चल समारोह निकाला, दुर्गा प्रतिमाओं का किया विसर्जन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी जी का उमरियापान में चल समारोह निकाला गया । दशहरा पर्व पर उमरियापान के मुख्य मार्गों से चल समारोह निकाला गया । पूरा कस्बा मातारानी के जयकारों से गूंज उठा । नगर में नवरात्र के मौके पर लगातार दस दिनों तक प्रतियोगिता, डांडियां का कार्यक्रम भी किया गया । इस पावन पर्व में डीजे बैंड के साथ भक्त नृत्य करते हुए नजर आए । वहीं माताएं बहनें एक – दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की । बहुत बड़ी जनसंख्या में भक्त नजर आए । तहसील क्षेत्र के दूर – दराज से आए लोग रामलीला देखने आए तो वही पुलिस प्रशासन के द्वारा भी बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी चारों तरफ थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय नजरे जमाएं हुए थे, ताकि अमन चैन बना रहे वहीं सात बजे से देवी जी का चल समारोह निकाला गया जो कि पूरे नगर में भ्रमण के उपरांत विसर्जन का कार्य किया इसी बीच जनप्रतिनिधी सरपंच अटल ब्यौहार, समाजसेवी विजय दुबे, जयप्रकाश चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, राजेश चौरसिया, बसोरी लाल चौरसिया, वंशरूप चौरसिया, ललित गौतम, सिद्धार्थ दीक्षित, आशीष चौरसिया, शैंकी चौरसिया, मुकेश लखेरा,रिंकू मिश्रा, अश्वनी शुक्ला, सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button