एक सप्ताह पहले लापता 16 वर्षीय बालक का नहीं चला पता
पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदा की रिपोर्ट- थाना उमरियापान का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले अन्तर्गत आने वाले थाना उमरियापान क्षेत्र नई बस्ती निवासी 16 वर्ष आठ माह के बालक अचानक 30 मई 2023 दिन मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे के दौरान ग्राम से कही चला गया । जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है ।
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मीडिया को बताया कि सुमित सोनी पिता शंकर लाल सोनी उम्र 16 साल आठ माह की है अचानक ये मंगलवार दिनांक 30 मई 2023 को बिना किसी को बताये दोपहर 1:30 बजे के दौरान गांव से कही चला गया है ।और कक्षा 11 वीं क्लास का छात्र था । इसके अचानक चले जाने से हम सभी परिवार के लोग काफी परेशान और हैरान है कि ये कहा अचानक से चला गया ।
मेरे तीन बेटों में से भाईयों में ये सुमित सोनी सबसे छोटा भाई था । आसपास और रिस्तेदारो में सभी जगह सम्पर्क किया गया । जब सभी ने मना कर दिया कि सुमित नहीं आया है तो हम ने इसकी गुमशुदा की रिपोर्ट थाने में 2 जून 2023 को जा कर दर्ज कराई ।
थाना क्षेत्र से पूछ-ताछ में- थाना उमरियापान से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि पीड़ित परिवार के सदस्य के बताये गये अनुसार बालक सुमित सोनी उम्र 16 वर्ष आठ साल की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर भादस 1860 अधिनियम की धारा 363 के आधीन रिपोर्ट दर्ज कर गुमसुदा बालक की तलाश जारी है । जिसका आधार नवंबर- 591872444357 पर दर्ज की गई हैं ।
वही खोजबीन करने सहायक उपनिरीक्षक गोपाल सिंह राजपूत एवं सब इंस्पेक्टर अनिल काकड़ी के द्वारा खोजबीन जारी है ।



