मध्य प्रदेश

कंप्यूटर प्रशिक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शक प्रकोष्ठ के अंतर्गत रोजगार -मुखी कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय में अपरान्ह 2 बजे आयोजित किया गया l कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती दीपिका जैन के द्वारा कार्यशाला की शुरुआत की गई | तत्पश्चात नीतेश चौरसिया के द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण संबंधी कोर्स की छात्राओं जानकारी दी गई | कंप्यूटर के अनेक पाठ्यक्रम सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स एवं कंप्यूटर संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई | इसके पश्चात अभिषेक चौरसिया द्वारा डिप्लोमा इन कंप्यूटर टीचर ट्रेनिंग में बेसिक कंप्यूटर, प्रिंट मीडिया, एकाउंटिंग, हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग , प्रिंट मीडिया, डिजाइनिंग आदि कोर्स की ट्रेनिंग किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है | इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी l कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ.आरती धुर्वे के द्वारा की गई | एवं समस्त स्टाॅफ की सहभागिता कार्यशाला में रही |

Related Articles

Back to top button