कृषिमध्य प्रदेश

अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान विधायक निवास पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नोहटा शासन स्तर से किसानों की सहूलियत का ध्यान रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे के बिजली शेड्यूल को जारी रखने के निर्देश है। बावजूद सरकारी तंत्र की लापरवाही से 18 घंटे आपूर्ति के शेड्यूल में महज 2 घंटे की सप्लाई पर काम किया जा रहा। जो कि किसानों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। जनपद जबेरा के नोहटा विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत बरखार मुडारी, वीजा डोंगरी गूढा जरुआ ,दसोन्दी अमतरा, खमारिया, दर्जनों गांव के किसानों ने जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के निवास पर पहुंचकर सांसद भाव सिंह लोधी ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में बताया रबी की फसल में सिचाई का अंतिम दौर है, बावजूद समस्या दूर नहीं हो पा रही। स्थानीय किसानों का कहना है कि फसल की बोआई को लेकर वे परेशान हैं। लेकिन बिजली कटौती से समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती से किसान दो-चार हो रहे है। अधिकांश जगह खेतों में पलेवा नहीं होने की वजह से बोनी अटकी हुई है जहां रबी की फसलों में गेहूं फसल की बोनी हो गई है और सिचाई का समय है। लेकिन कुछ घंटों तक सीमित बिजली आपूर्ति के चलते मोटर पंप शोपीस बने हुए हैं। 2 घंटे में मिल रही बिजली सप्लाई से फसल की सिचाई नही हो पा रही है क्षेत्र के दर्जनों गांव बिजली कटौती के चपेट में है। किसानों उपस्थित बिश्ननाथ सिंह, भगवत सिंह लोधी, राजकुमार सिंह, मुन्ना सिंह, बिहारी सिंह, सुल्तान सिंह, संतोष सिंह, भारतसिंह, बाबू सिंह, बिक्रमसिंह, देवेंद्र सिंह, करन यादव, काले खां हरीसिंह उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button