कन्या पूजन कर मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव
सिलवानी । प्रदेश सरकार की महत्ती लाड़ली लक्ष्मी योजना का आयोजन नगर परिषद सिलवानी में कन्या पूजन कर मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर परिषद सिलवानी के सभागार में आयोजित कर टेलीविजन के माध्यम से देखा सुना गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर जैन विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, पार्षद, नगर परिषद सीएमओ सुनील जैन, एवं महिला बाल विकास सुपर वायजर के द्वारा कन्या पूजन किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर जैन ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश में लिंगानुपात के अंतर में काफी कमी आई है। बेटों की तरह बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रह हैं। बेटियाँ पढ़-लिख कर आत्मनिर्भर बन रही है और समाज के, प्रदेश के विकास में सहभागिता कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों और सरकारी नौकरियों में किए गए आरक्षण के प्रावधान से प्रदेश की महिलाएँ सशक्त हुई हैं। निकाय चुनावों आरक्षण के प्रावधान के कारण ही में आज सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष बन पाई हूं। इसी कड़ी में विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई लाडली बहना योजना गरीब बहनों की जिंदगी को बदल देगी। योजना में 23 से 60 वर्ष की बहनों को अब समाज एवं परिवार में मान-सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक पात्र बहन को योजना का लाभ 1000 हजार रूपये जून माह से मिलना शुरू हो जायेगा । कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, न.ग.प. कर्मचारी धर्मेंद्र गुप्ता, देवेंद्र रघुवंशी, मुकेश नामदेव रविकांत कलोसिया, अमित यादव चंद्रभान, कलोसिया सहित लाडली लक्ष्मी बेटिया एवं अनेक संख्या में महिलाओं आमजन की रही।



