कांग्रेस की नारी सम्मान योजना लांच, पूर्व विधायक प्रताप सिंह फार्म भरे
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने तेंदूखेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत नरगुआ में फार्म भरे। पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने बताया कि हमारे नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने छिदवाडा के परासिया से इस योजना का शुभारंभ किया जिसमें कमलनाथ जी ने फार्म भरवाकर शुभारंभ किया प्रदेश की महिलाओं को वचन लिखित में दिया कि हम 1500 रुपये हर माह एवं घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये में देगे। कमलनाथ जी जो वचन देते उसे निभाते है जबेरा विधानसभा का एक एक कार्यकर्ता हर बूथ पर पहुँचकर योजना को प्रचार करेंगे एवं फार्म भरवाकर रसीद दी जाएगी, कांग्रेस ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है और जो किसान जो रह गए है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी किसानों के कर्ज माफ किये जायेंगे जो वचन दिया उसे निभाने के लिए हम कार्य करेंगे ।
कार्यक्रम में उपस्थित में प्रताप सिंह पूर्व विधायक, उमेदि सिंह सरपंच, दिलीप खटीक पार्षद, नीलेश यादव पूर्व मंडलम अध्यक्ष, राजकुमार सिंह, रत्नेश सिंह , आदि ग्रामवासियों, महिलाओं की उपस्थिति रही है।



