सियरमऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सिलवानी। ग्राम सियरमऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल सिंह ने अल्प समय के प्रवास के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान एवं क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री रामपाल सिंह का आत्मीय स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश खरे, विक्रम शाह, गुड्डा जैन, वंशीलाल, विनोद शाह, बृजेश शुक्ला, दीनबंधु तिवारी, मनोहर, कुंदन कुशवाहा, धीरेंद्र शाह, नरेंद्र शाह, भूपेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



