कांग्रेस पार्षदों ने योजना समिति चुनाव में एकजुटता का बिगुल फूंका
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बरही विजयराघवगढ़ में बना इतिहास
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आगामी विधानसभा चुनाव के पहले एकमात्र जिला योजना समिति कटनी चुनाव में कांग्रेस ने एकता का परिचय दिया है। कटनी जिले की विजयराघगढ़ बरही कैमोर नगर पंचायत के 45 पार्षदों में से एक सदस्य का निर्वाचन किया जाना था ।
गत दिवस कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान अपने बरही कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्षद साथियों से आगामी जिला योजना समिति में एक मत होकर निर्वाचन में भाग लेने का आग्रह किया साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष से विजयराघवगढ़ नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षदों से चर्चा कर रणनीति बनाई ।
जिसके परिणाम स्वरूप जिला योजना समिति के निर्वाचन में कांग्रेस के निर्वाचित 10 पार्षदों में 9 पार्षदों ने भाग लिया और गोवर्धन बढाई को जिला योजना समिति के सदस्य निर्वाचन में प्रत्याशी बनाया निर्वाचन उपरांत गोवर्धन बढाई को सभी कांग्रेस पार्षदों का समर्थन मिला और वह 9 मत मिले कांग्रेस प्रत्याशी गोवर्धन बढ़ाई ने कहा जिलाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में बरही विजय राघवगढ़ में पार्षदों ने इतिहास बनाया है सभी पार्षदों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान द्वारा संगठन की मजबूती के लिए किए के लिए धन्यवाद अर्पित किया ।
इस अवसर पर बरही पार्षद प्रज्ञा अजय वर्मा, शिवकुमारी वंशकार, नैंसी अमित गुप्ता, अंजू कोल, गोवर्धन बढ़ाई, पूजा राधेश्याम ताम्रकार, विजयराघवगढ़ के पार्षद बाबूलाल कोल, सकीना बानो, जयशंकर उरमालिया उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर के सह प्रभारी महेश गुलवानी, जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष विक्रम खमपरिया, पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पार्षद मिथिलेश जैन, राकेश जैन एडवोकेट, उदयभान सिंह, अजय वर्मा बरही, राजा जगवानी ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम जाफर सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, युवा नेता दानिश अहमद आदि कांग्रेसजन विशेष रूप से उपस्थित रहे ।



